Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»West Bengal»21 मार्च तक देशभर में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
West Bengal

21 मार्च तक देशभर में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

Uma ShaBy Uma ShaMarch 18, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

21 मार्च तक देशभर में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
 अशोक झा, सिलीगुड़ी: अगले कुछ दिनों तक पश्चिम बंगाल में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि अगले सोमवार तक राज्यभर में बारिश जारी रहेगी। बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पश्चिम बर्दवान में शुक्रवार को गरज के साथ बौछारें पड़ीं। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।वहीं उत्तर बंगाल के जिलों में शनिवार और रविवार को भी आंधी चलने का अनुमान है। रविवार को मालदह, दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च मंगलवार से तूफान में कमी आएगी। बारिश से फसल खराब होने की आशंका है। दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बारिश के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद, दो 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं दक्षिण बंगाल के जिलों में सोमवार को आंधी आ सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, गुजरात, तेलंगाना समेत ज्यादातर राज्यों में बारिश होने की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से भी काफी राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक बारिश, ओले, तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 17 मार्च से 20 मार्च तक बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में भारी बारिश देखी गई। वहीं, देशभर के ज्यादातर हिस्से में बारिश हुई। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी और उत्तर पूर्वी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है। इसके अलावा, उत्तरी पूर्वी अरेबियन सी से राजस्थान तक ट्रफ जा रहा है, जबकि एक और ट्रफ दक्षिणी राजस्थान से बांग्लादेश तक जा रहा है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश देखी जा रही है। वेदर फॉरकास्ट की बात करें तो अगले चार दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा, ओलावृष्टि भी देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 17 से 20 मार्च तक बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले चार दिनों तक ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।
गुजरात, महाराष्ट्र से लेकर तमाम राज्यों में बारिश
IMD के अनुसार, 17-19 मार्च के बीच, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, में 17 और 18 मार्च को भारी ओलावृष्टि होगी। दक्षिण के राज्यों की बात करें तो अगले तीन दिनों तक 17 से 19 मार्च तक अनेक जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक में आज ओलावृष्टि भी होगी। भारी बारिश की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिनों तक, तेलंगाना में दो दिनों तक और रायलसीमा में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश होगी।

पांच दिनों तक होगी बारिश
पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश अनेक जगहों पर, तेज हवाएं, आंधी तूफान कुछ जगहों पर देखने को मिलती रहेगी। ओलावृष्टि की बात करें तो सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, झारखंड में अगले 24 घंटे में ओला पड़ेंगे। इसके अलावा, बिहारऔर ओडिशा में आज और कल ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। भारी बारिश की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 19-20 मार्च को भारी बारिश होगी। त्रिपुरा में 20 मार्च को भारी बारिश होने जा रही है। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#फूलबाड़ी: बीती देर रात टैंकर और ट्रेलर के बीच हुई आपसी टक्कर; 1घायल!!

March 21, 2023

তিস্তা লিংক ক্যানালের বাঁধ ভেঙ্গে গ্রামে ঢুকে পড়লো ক্যানেলের জল।

March 21, 2023

পাচার হওয়ার আগে ৮০ কেজি বিস্ফোরক উদ্ধার করল পুলিশ।।

March 21, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.