होली और सब ए बारात को लेकर प्रशासन अलर्ट, थानों में चल रही शांति समिति की बैठक
अशोक झा, सिलीगुड़ी: होली और शब ए बारात का त्योहार होली की मस्ती के बीच मनेगा। दो त्योहारों के दो दिन में होने की वजह से अफसर तनाव में है। प्रशासन ने दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। लिहाजा पुलिस प्रशासन की ओर से सभी जगहों पर थाना स्तर पर शांति समितियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। होली (8 मार्च) और शब ए बरात (7 मार्च) दोनों त्योहार एक साथ होने से पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गयी है। अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। साफ- सफाई और पीस कमेटी के साथ बैठकें की जा रही हैं।
शाबान महीने की 15 तारीख को कहते हैं शब-ए-बरात
इस्लामिक महीने शाबान महीने की 15 तारीख यानी 15 वीं रात को शब-ए-बरात कहा जाता है। इस रात में अल्लाह अपने बंदों के गुनाहों को माफ करता है यानी इस दिन जो भी अल्लाह से सच्चे दिल से मगफिरत (तौबा) मांगता है। उसको माफ कर दिया जाता है।ऐसा कई हदीस (इस्लाम में कुरान के बाद सबसे पवित्र और अहम किताब) में जिक्र किया गया है.एक हदीस में जिक्र है कि इसी रात को दुनिया में रहने वाले लोगों की जिंदगी-मौत का फैसला होता है।ऐसे में इस्लाम में इस रात का बहुत अहमियत है, और यही वजह है कि अधिकतर मुसलमान रातभर जागकर अल्लाह की इबादत करते हैं.शब- ए- बरात को मस्जिद, और कब्रिस्तान को लाइट की रोशनी से सजाया जाता है।
शाबान इस्लामिक 8 वा महीना
इस्लाम में माह-ए-शाबान बहुत मुबारक महीना माना जाता है.यह दीन-ए-इस्लाम का आठवां महीना होता है। कहा जाता है कि शब-ए-बारात में इबादत करने वाले लोगों के सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। रिपोर्ट अशोक झा