Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»West Bengal»#सीमा क्षेत्र से 10 कीमती सोने के बिस्कुट के साथ 1 भारतीय नागरिक हुआ गिरफ्तार!!
West Bengal

#सीमा क्षेत्र से 10 कीमती सोने के बिस्कुट के साथ 1 भारतीय नागरिक हुआ गिरफ्तार!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaMarch 3, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#सीमा क्षेत्र से 10 कीमती सोने के बिस्कुट के साथ 1 भारतीय नागरिक हुआ गिरफ्तार!!

सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर श्री अजय सिंह, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के नेतृत्व में मुस्तैदी से तैनात हैं ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके।

बीते दिन गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के प्रहरियों के साथ-साथ 137 बटालियन बीएसएफ के प्रहरियों ने 01 भारतीय नागरिक बिमान मोंडल गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 10 कीमती सोने के बिस्कुट (कीमत रु66,12,907/-) बरामद किया गया जिसे वह अपनी पैंट में छुपा रखा था। वह इन सोने के बिस्कुट को अवैध रूप से अपनी बाइक से हिली से बालुरघाट ले जा रहा था ।उसने खुलासा किया कि उसे ये गोल्ड बिस्कुट मिलन, निवासी ग्राम-आप्तियार, पीएस-हिली, जिला-दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) से प्राप्त हुआ था और बालूघाट में पार्थो रंजन साहा को देने जा रहा था। वह सोने के बिस्कुट के वाहक के रूप में काम करता है और पहले भी गुप्त रूप से वितरित कर चुका है। जब्त किए गए सामानों के साथ गिरफ्तार भारतीय नागरिक को सीमा शुल्क कार्यालय, बालुरघाट को सौंपा जा रहा है।उपरोक्त के साथ, दिनांक 27 फरवरी से 03 मार्च 2023 तक, उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के अधीन वाहिनीयों के सीमा प्रहरियों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी विरोधी अभियान चलाया जिसमें राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए विभिन्न सीमा क्षेत्रों से 10 मवेशी, 1008 बोतल फेंसेडिल ग्रुप सिरप, 10 नग सोने के बिस्कुट और अन्य वर्जित सामान जब्त किया गया। जब्त सामानों की कुल कीमत रु72,35,941/- रुपये आँकी गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने उस समय जब्त किया, जब तस्कर इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद जमकर हंगामा, जम कर आगजनी

March 27, 2023

राष्ट्रपति काममता बनर्जी ने किया स्वागत

March 27, 2023

একটি মোবাইল টাওয়ার বসানোকে কেন্দ্র করে প্রতিবাদ স্থানীয়দের।।

March 27, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.