#सिलीगुड़ी: सोना साफ करने के नाम पर लाखों का सोना लेकर फरार हुआ ठग; क्षेत्र में बना चर्चा का विषय!!
सिलीगुड़ी के आश्रमपारा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां सोना साफ करने के नाम पर बदमाश लाखों के सोने के जेवरात उड़ा ले गए।
यह घटना सिलीगुड़ी के लाल लाजपतराय रोड स्थित अशोक मजूमदार के घर में घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर आज करीब 2:00 बजे बदमाशों का एक समूह सोना साफ करने के नाम पर घर में गए।
जिसके बाद उन्होंने अशोक मजूमदार और उनकी पत्नी शिप्रा मजूमदार को अपने बातों में फंसाने लगे। जब तक दोनों कुछ समझ पाते तब तक ठग उनके हाथों से सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इस घटना की खबर मिलते ही सिलीगुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति से इस मामले की पूरी जानकारी ली।
मालूम हो कि, कुछ महीने पहले भी सिलीगुड़ी से ऐसी ही खबर सामने में आई थी। एक बार फिर इस तरह की घटना होने से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, सिलीगुड़ी पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta