#सिलीगुड़ी: सड़क हादसे में बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल!!
आज सुबह सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे पर जातीयकाली इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर आ रही है।
घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आलम के रूप में हुई है। व्यक्ति राजगंज के गोलाबाड़ी इलाके का निवासी बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि, एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक ब्रेक लगा दिया। तभी पीछे चल रही एक निजी बस नियंत्रण खोकर ट्रक से टकरा गई।
उसी दौरान सड़क पर चल रही बाइक भी हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta