Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Siliguri»#सिलीगुड़ी: शादी ना करने पर नाबालिका की अतरंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक की हुई गिरफ्तारी!!
Siliguri

#सिलीगुड़ी: शादी ना करने पर नाबालिका की अतरंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक की हुई गिरफ्तारी!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaFebruary 13, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#सिलीगुड़ी: शादी ना करने पर नाबालिका की अतरंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक की हुई गिरफ्तारी!!

सिलीगुड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शादी नहीं करने पर अपनी प्रेमिका की अतरंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2018 में सिलीगुड़ी के विधान रोड में ट्यूशन पढ़ने के दौरान एक नाबालिक लड़की की बाबूपाड़ा के रहने वाले अभिजीत बर्मन से दोस्ती हो गई। जिसके बाद देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

फिर दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात होने लगी। आरोप लगाया गया है कि, प्रेमी अभिजीत बर्मन ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए नाबालिका की कुछ अंतरंग तस्वीरें की स्क्रीनशॉट कर, कई बार नाबालिका की तस्वीरें वायरल कर देने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

बताया जा रहा है कि, कुछ दिनों बाद नाबालिका पढ़ाई के लिए कोलकाता चली गई। जिस वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। जिसके बाद प्रेमी अभिजीत बर्मन ने प्रेमिका नाबालिगा पर शादी करने के लिये दबाव बनाना शुरू कर दिया। नाबालिका ने मना किया तो अभिजीत ने एक बार फिर अपनी प्रेमिका की अंतरंग तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

परंतु इस बार नाबालिका अपने प्रेमी के झांसे में ना आकर उसके खिलाफ बीती रात सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे मामले की जांच करते हुए महिला थाने की पुलिस ने उसी दौरान बाबूपाड़ा से अभिजीत बर्मन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा प्रेमी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#KhabarAajkal
Reported by Soyeta

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#फूलबाड़ी: बीती देर रात टैंकर और ट्रेलर के बीच हुई आपसी टक्कर; 1घायल!!

March 21, 2023

তিস্তা লিংক ক্যানালের বাঁধ ভেঙ্গে গ্রামে ঢুকে পড়লো ক্যানেলের জল।

March 21, 2023

পাচার হওয়ার আগে ৮০ কেজি বিস্ফোরক উদ্ধার করল পুলিশ।।

March 21, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.