Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Siliguri

#सिलीगुड़ी: बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत कि छत गिरने से एक मजदूर की हुई मौत; दो घायल!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaDecember 1, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#सिलीगुड़ी: बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत कि छत गिरने से एक मजदूर की हुई मौत; दो घायल!!

आपको बता दें कि सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 42 रॉय कॉलोनी में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण हो रहा है। आज निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल की छत का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक से छत गिर गई। उस वक्त स्ट्रक्चर में तीन मजदूर काम कर रहे थे।

छत गिरते ही, तीनों मजदूर नीचे गिर पड़े। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के होने से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और बिल्डिंग निर्माण का काम भी बंद कर दिया गया।वहीं इस घटना की सूचना भक्ति नगर थाने की पुलिस को दी।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायल मजदूरों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया फिर मृत मजदूर के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भिजवाया।

घायल मजदूर की पहचान सुरजो रॉय और संजय रॉय के रूप में हुई है। हालांकि मृत मजदूर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सातवीं मंजिल के भवन निर्माण के दौरान मजदूरों को सेल्फ बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। इसके अलावा जिस स्थान पर मजदूर खड़े होकर काम कर रहे थे वह भी नहीं बनाया गया था। मज़दूर इस घटना में प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इस घटना के बाद एसीपी सुरेंद्र कुमार, बोरो नंबर 5 के सभापति प्रतीक विश्वास, वार्ड नंबर 42 पार्षद शोभा सुब्बा भी मौके पर पहुंचे।

इस संबंध में वार्ड पार्षद शोभा सुब्बा ने बताया कि घटना के बाद निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के प्रतिबंध में कोई भी मौजूद नहीं था। सबसे पहले घायल कर्मचारी की शारीरिक स्थिति की जांच की जाएगी, उसके बाद इसकी जांच की जाएगी की यह घटना कैसे हुई।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#सिलीगुड़ी: श्री मनोकामना संकट मोचन हनुमान मंदिर का किया गया उद्घाटन!!

January 29, 2023

বন্দে ভারত এক্সপ্রেসে এবার আপনার কাছেই চলে আসবে ডাস্টবিন।।

January 29, 2023

#नक्सलबाड़ी: दो वाहनों की आपसी टक्कर में 2 युवकों की हुईं मौत; 5 अन्य घायल!!

January 29, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.