#सिलीगुड़ी: पिस्टल दिखाकर डराने-धमकाने के आरोप में 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार!!
बीते शाम सिलीगुड़ी के वैकांत पल्ली का निवासी अपने परिवार के साथ खुले चाँद पपरी के खेत में होली का त्योहार मनाने गये थे। जहां उन्होंने देखा कि, कुछ लड़के आपस में झगड़ रहे हैं।
उन्होंने झगड़े को बढ़ते हुए देखा तो वे उन लड़कों को रोकने की कोशिश करने लगे। आरोप लगाया गया है कि, जब वे लड़को को रोक रहे थे तो उनमें से दो लड़कों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें डराना और धमकाना शुरू कर दिया।
बताया गया है कि, व्यक्ति के चिल्लाने पर उक्त इलाके में आसपास के लोग जमा होने लगें तो वे दोनों लड़के वहां से फरार हो गए। जिसके बाद भक्ति नगर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर भक्तिनगर थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने लगे। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दार्जिलिंग मोड़ के शिवनगर का निवासी द्विपेंद्र कुमार रॉय और इस्कॉन मंदिर रोड का निवासी अर्जुन ठाकुर के रुप में हुई है।
दोनों युवक के पास से एक चार पहिया वाहन व नकली तमंचा बरामद किया गया है। जिसके बाद उक्त दोनों युवकों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
#KhabarAajkal