Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Siliguri

#सिलीगुड़ी: पति पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का लगा आरोप; खुद से किया सरेंडर; जांच में जुटी पुलिस!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaDecember 21, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#सिलीगुड़ी: पति पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का लगा आरोप; खुद से किया सरेंडर; जांच में जुटी पुलिस!!

आज सुबह आशीघर के पूर्व चयनपारा इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला सुबह के समय साइकिल से काम पर जा रही थी। तभी पीछे-पीछे महिला का पति दौड़ता हुआ आया और आशीघर पार कर पूर्व चयनपारा की एक गली में घुसते ही पति ने अपनी पत्नी के सिर पर ईंट से वार करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने अशीघर चौकी की पुलिस को इसकी बात की सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को सिलीगुड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी बीच खबर आई कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह व्यक्ति खुद ईंट का टुकड़ा लेकर आशीघर चौकी गया और सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम अजीत दास बताया गया है।

पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। तो वहीं इस घटना से वहां के स्थानीय निवासी सहम गए हैं और इस घटना को लेकर वे बहुत ही चिंतित हैं।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका मनोचिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। पुलिस ने इस घटना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
#KhabarAajkal

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

সরকারি কাজ খতিয়ে দেখতে আলিপুরদুয়ারের পাতলাখাওয়ায় এল কেন্দ্রীয় প্রতিনিধির দল।।

February 5, 2023

ফের রাজ্যে বোমাবাজিতে মৃত্যু হল এক তৃণমূল কর্মীর।

February 5, 2023

শিlলিগুড়ি মেট্রোপলিটন পুলিশের উদ্যোগে ফান রান ম্যারাথন দৌড়ের আয়োজন করা হল।।

February 5, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.