#सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 161 वी जन्म जयंती!!
नेशनल यूथ यानी कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में एक कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जीवनी पर चर्चा की जाती है।
इस वर्ष स्वामी विवेकानंद की 161 वी जन्म जयंती के अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा उनकी प्रतिमा का उद्घाटन किया गया।
उनकी प्रतिमा का उद्घाटन सिलीगुड़ी के आश्रम पारा के स्वामीजी मोड़ में किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के मेयर गौतम देव ने प्रतिमा का अनावरण किया।
इस दौरान नगर निगम के मेयर गौतम देव के साथ-साथ डिप्टी मेयर रंजन सरकार, अध्यक्ष प्रतुल चक्रवर्ती, रामकृष्ण वेदांत आश्रम के महाराज स्वामी रगभानंद, नगर निगम के मेयर परिषद एवं पार्षदों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के उद्घाटन कर उनकी वचन और जीवनी पर भी चर्चा की गई।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta