Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Siliguri

#सिलीगुड़ी: तीन भाइयों ने एक साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से किया वार; हुई मौत!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaDecember 19, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#सिलीगुड़ी: तीन भाइयों ने एक साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से किया वार; हुई मौत!!

सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 42 अंतर्गत पड़ने वाले भूपेंद्रनगर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर तीन भाइयों ने एक साथ मिलकर चाकू से वारकर एक युवक की हत्या कर दी। इस घटना से उक्त क्षेत्र व्यापक तनाव का माहौल है।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनीष गुप्ता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मनीष गुप्ता हत्या में शामिल अंकित शर्मा की गर्लफ्रेंड को मैसेज करता था। इसे लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था, इसी क्रम में बीती रात अंकित शर्मा अपने दो भाई प्रभात शर्मा और रोहित शर्मा के साथ मिलकर मनीष गुप्ता पर चाकू से हमला किया।

जिसके बाद घायल अवस्था में मनीष को नजदीकी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष की मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया। जिसे लेकर नर्सिंग होम में तनाव का माहौल बन गया था।

इस घटना की खबर मिलते ही एसीपी सुवेंद्र कुमार, पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पुरी स्थिति को नियंत्रित किया। तो वहीं, हत्या के आरोप में अंकित शर्मा, प्रभात शर्मा और रोहित शर्मा फिलहाल भक्तिनगर थाने की पुलिस की गिरफ्त में हैं। उक्त आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

ফের রাজ্যে বোমাবাজিতে মৃত্যু হল এক তৃণমূল কর্মীর।

February 5, 2023

শিlলিগুড়ি মেট্রোপলিটন পুলিশের উদ্যোগে ফান রান ম্যারাথন দৌড়ের আয়োজন করা হল।।

February 5, 2023

ব্রেস্ট ক্যান্সার নিয়ে সচেতনতা শিবিরের আয়োজন করলো লায়ন্স ক্লাব অফ শিলিগুড়ি উদয় কুইন্স।।

February 5, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.