#सिलीगुड़ी: कौस्तब बागची की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस द्वारा किया गया थाने का घिराव!!
मालूम हो कि, कांग्रेस नेता और वकील कौस्तव बागची को कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए आधी रात के बाद उनके घर में छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जिसके विरोध में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सिलीगुड़ी पुलिस स्टेशन का घेराव किया।
इस दौरान दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर मालाकार के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने थाने के सामने बैठ कर अपना रोष जताते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध किया।
इस संबंध में अध्यक्ष शंकर मालाकार ने कहा कि, सरकार को जवाब देना चाहिए कि कौस्तब को सुबह 3 बजे क्यू गिरफ्तार किया गया।
अध्यक्ष शंकर मालाकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी कई आरोप लगाए और कहा कि, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।
#KhabarAajkal