#सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 18 में रहस्यमय तरीके से हुई दंपति की मौत इलाके में फैली सनसनी!!
सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 18 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक दंपति की रहस्यमय तरीके से मौत होने से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
दंपति की पहचान उज्जवल कुमार सिन्हा और देवलीना सरकार सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उज्जवल शादी के बाद अपने ससुराल में ही रहता था। वह पेशे से प्राइवेट ट्यूटर और देवलिना आर्ट टीचर है।
मिली जानकारी के अनुसार दंपति रोज सुबह 11:00 बजे तक घर से निकल जाते थे। परंतु आज सुबह जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो उनके परिवार वालों को संदेह हुआ। परिवार वालों ने जब आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
जिसके बाद दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि बिस्तर पर उज्जवल सिन्हा का शव और फर्श पर देवलीना देवी का शव पड़ा था। इस घटना में देवलीना के मुंह से खून भी बह रहा था।
इस घटना की तुरंत बाद इसकी जानकारी सिलीगुड़ी थाने को दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद किया। दूसरी ओर, इस घटना की खबर पाकर वार्ड के पार्षद संजय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया।
हालांकि, यह घटना कैसे घटी उनकी हत्या की गई या फिर कोई और मामला है। इस बात का पता अभी तक नहीं चला है। तो वहीं पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है। लगातार खबरों के अपडेट के लिए देखते रहें खबर आजकल और बने रहें खबर आजकल पर।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta