#सिलीगुड़ी के झंकार मोड़ में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती!!
सिलीगुड़ी नगर निगम व सुधार समिति की संयुक्त पहल पर सिलीगुड़ी के झंकार मोड़ में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस दिन एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वहां सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, अध्यक्ष प्रतुल चक्रवर्ती, मेयर परिषद शोभा सुब्बा, बोरो अध्यक्ष आलम खान, पार्षद पिंटू घोष के साथ सुधार समिति के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेयर गौतम देव ने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को दर्शाया।
आज इस कार्यक्रम के बाद मेयर गौतम देव ने युवाओं से अधिक मेहनत करने और सभी गतिविधियों में आगे आने का आग्रह किया।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta