#सिलीगुड़ी: एक बार फिर से बिना नंबर वाले टोटो के खिलाफ चलाया गया अभियान; कई टोटो जप्त!!
सिलीगुड़ी में एक बार फिर से ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना नंबर वाले टोटो के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर में चल रहे बिना नंबर प्लेट वाले कई टोटो को जप्त भी किया गया।
मालूम हो कि, प्रशासन की गई कड़ी कार्रवाई के बावजूद भी शहर के मुख्य सड़कों पर बिना नंबर प्लेट वाले टोटो की आवाजाही हो रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार इसके खिलाफ अभियान भी चलाया जा चुका है।
अभियान के बाद कुछ दिनों तक बिना नंबर वाले टोटो की आवाजाही पर रोक लग जाती है। परंतु कुछ दिनों बाद से यह चलाचल फिर से सामान्य हो जाता है।
इसी क्रम में एक बार फिर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ट्रैफिक पुलिस द्वारा सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर में चल रहे बिना नंबर प्लेट के टोटो को जप्त किया गया।
तो वहीं दूसरी ओर, इस अभियान से टोटो चालकों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि, वह नियम अनुसार टोटो चला रहे हैं, प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान कर रही है।
#KhabarAajkal