Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Siliguri»#सिलिगुड़ी: विदेशी नागरिकों द्वारा मॉल के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने का लगा आरोप!!
Siliguri

#सिलिगुड़ी: विदेशी नागरिकों द्वारा मॉल के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने का लगा आरोप!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaMarch 11, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#सिलिगुड़ी: विदेशी नागरिकों द्वारा मॉल के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने का लगा आरोप!!
◾ बाल-बाल बचा कर्मचारी।।
◾ घटना से सिलीगुड़ी के सेवक रोड में मची सनसनी।।
◾ महिला कर्मचारियों के साथ भी अश्लील हरकतें करने का लगा आरोप।।

इस वक्त सिलीगुड़ी से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां पर दो विदेशी नागरिकों द्वारा एक दुकान के कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना को लेकर उक्त क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवक रोड स्थित एक मॉल के ice-cream के दुकान में दो भूटानी नागरिक आइसक्रीम खाने गए। आरोप लगाया गया है कि, आइसक्रीम खाने के बाद जब उन लोगों से पैसे मांगे गए तो उन्होंने दुकान के कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि, उन भूटानी नागरिकों ने मॉल की महिला कर्मचारियों के साथ भी अश्लील हरकतें की। फिलहाल आसपास के दुकानदारों ने दोनों नागरिकों को पकड़कर भक्ति नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

मॉल के कर्मचारियों का कहना है कि, बीते दिन भी वही दो व्यक्ति मॉल में गए थे और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। आज फिर से वही भूटानी नागरिक मॉल पर गए और मॉल के कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया।

हालांकि, किसी तरह मॉल का कर्मचारी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद भक्ति नगर थाने की पुलिस में इस मामले की शिकायत की गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। अब भक्ति नगर थाने की पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
#KhabarAajkal

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#सिलिगुड़ी: मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों ने जताया विरोध!!

March 27, 2023

#सिलिगुड़ी: सड़क की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय निवासी उतर आए सड़क पर!!

March 27, 2023

#फांसीदेवा: छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी में आग लगाने के मामले में एक और अन्य व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी!!

March 27, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.