समय से 3 महीना पहले ही वह न होगा श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य
– राम भक्तों में व्यापक उत्साह का संचार
अशोक झा, सिलीगुड़ी: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। सिलीगुड़ी निवासी भगवती प्रसाद डालमिया अपने पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अभी मंदिर निर्माण स्थल पर जाने से ही मन को संतुष्टि और दिल को सुकून मिलता है। राम भक्त सीताराम डालमिया क्या कहना है कि प्रत्येक राम भक्तों को एक बार अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन जरूर करना चाहिए। अच्छी खबर ये है कि राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा होने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।दिसंबर नहीं अब सितंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा मंदिर निर्माण कार्य
उन्होंने बताया कि कि भव्य राम मंदिर का निर्माण समय सीमा से पहले पूरा होने का अनुमान है। इसके साथ ही राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि, ‘हमें विश्वास है कि मंदिर निर्धारित तारीख से तीन महीने पहले पूरा हो जाएगा, इसलिए अब हमने दिसंबर 2023 के बजाय इसे पूरा करने के लिए सितंबर 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की है।’
आठ कोण वाला होगा मंदिर का गर्भगृह
ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि, प्रभु राम के मंदिर का गर्भगृह 8 कोण वाला होगा और मंदिर अब तेजी से आकार ले रहा है। मंदिर में अब सिर्फ 167 खंभे लगाने बाकी हैं। मंदिर के पहले चरण का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि, ‘मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय से आगे चल रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम लगाने का काम शुरू हो जाएगा।’
मंदिर निर्माण के लगातार सामने आ रहे वीडियो और फोटो
इधर, लोगों को इंतजार है कि कब मंदिर बनकर तैयार होगा और कब उन्हें प्रभु राम के दर्शन होंगे, ऐसे में लगातार सामने आ रहे वीडियो और फोटो देखकर श्रद्धालुओं को एक अलग ही प्रकार की प्रशन्नता का अनुभव होता है। हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर के निर्माण कार्य का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया था।
20 सेकंड के वीडियो में दिखी मंदिर की भव्यता
महासचिव चंपत राय ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। 20 सेकंड के इस वीडियो को देखने से स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है, तो दूसरी तरफ साधु-संत लगातार भ्रमण कर रहे हैं, और मंदिर की भव्यता को निहार रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को किया था भूमि पूजन
दरअसल, इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा था कि, ‘अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 2023 के अंत तक मूल गर्भगृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।’ उन्होंने कहा था कि, ‘हमने दिसंबर 2023 में मंदिर के निर्माण की समयसीमा तय की है और जनवरी 2024 से इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।’ मालूम हो कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को मंदिर निर्माण के लिए ‘भूमि पूजन’ किया था। रिपोर्ट अशोक झा