#शिवमंदिर में दिखा तेंदुआ; इलाके में फैली दहशत!!
आज दोपहर करीब 3:00 बजे शिव मंदिर नजदीक इंद्रपल्ली में एक तेंदुए को देखा गया तेंदुए के देखे जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
आपको बता दें कि अचानक क्षेत्र में तेंदुए को देखकर क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई है।जिसके बाद तुरंत इस बात की जानकारी वन विभाग और नजदीकी पुलिस प्रशासन को दी गई।
मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और माटीगाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है।
इधर तेंदुए को देखने के लिए उक्त क्षेत्र में स्थानीय निवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पुलिस के बार-बार मना करने के बावजूद भी लोग वहां भीड़ जमाए हुए हैं। जिस वजह से पुलिस को शक्ति अपनाकर स्थिति को नियंत्रण में करना पड़ा।
हालांकि अभी तक तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया गया है। वन विभाग तेंदुए को जल्द से जल्द रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta