Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
India

शहीद जवानों में दिखाई दे रहा था मिनी इंडिया का संदेश

Uma ShaBy Uma ShaDecember 25, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शहीद जवानों में दिखाई दे रहा था मिनी इंडिया का संदेश
-सिक्किम सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 16 सैन्यकर्मियों किये गये  पुष्पचक्र अर्पित
-एक सड़क मार्ग तो 15 पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से देश के विभिन्न हवाई अड्डों के लिए भेजे गये
 अशोक झा, सिलीगुड़ी: सिक्किम के जेमा में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 16 सैन्यकर्मियों को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर शनिवार को पुष्पचक्र अर्पित किये जाने के बाद उनके पार्थिव शरीर उनके घरों को भेज दिये गये। पुष्पचक्र अर्पित किये जाने के कार्यक्रम के बाद, 15 पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से देश के विभिन्न हवाई अड्डों के लिए भेजे गये, जहां से उन्हें अपने शहरों या गांवों में ले जाया जाएगा। बिहार के खगड़िया जिला निवासी नायब सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक निवास स्थान पर ले जाया गया। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ”पार्थिव शरीरों के दिवंगत सैनिकों के निवास स्थानों पर पहुंचने के बाद, सेना के स्थानीय अधिकारी उन्हें (पार्थिव शरीर को) परिवार के सदस्यों को सौंपने में समन्वय करेंगे और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टी की जाएगी। शनिवार को  बागडोगरा हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम में दिवंगत सैनिकों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किये गये। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले 16 सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर अपराह्न 12 बजकर 36 मिनट पर बागडोगरा हवाई अड्डे पर लाये गये, जिसके कुछ देर बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत सैनिकों को बंदूक से सलामी दी गई। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, त्रिशक्ति कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक और थलसेना एवं वायुसेना के अधिकारियों ने दिवंगत सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, पार्थिव शरीरों को पूर्वी सिक्किम स्थित लिबिंग हेलीपैड से उत्तरी पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी शहर के नजदीक स्थित बागडोगरा हवाई अड्डे पर सेना के वाहनों में लाया गया। दिवंगत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अस्पताल में नागरिक प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पार्थिव शरीर को सेना के वाहनों से गंगटोक के पास स्थित सोचेथांग लाया गया और उनका पोस्टमार्टम किया गया। नागरिक प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद थे। सेना के बयान के मुताबिक, दुर्घटना का शिकार हुआ ट्रक सुबह के समय चत्तेन से थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल था। बयान के अनुसार, रास्ते में जेमा में वाहन एक तीखे मोड़ पर सड़क से फिसल कर खाई में गिर गया था और तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) समेत 16 सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिये सिल्लीगुड़ी ले जाया गया और उनका एक सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेना के अनुसार, दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिकों में 285 मेडिकल रेजिमेंट के नायब सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा और नायब सूबेदार ओंकार सिंह, 26 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के एल/हवलदार गोपीनाथ माकुर, सिपाही सुखा राम, हवलदार चरण सिंह और नायक रविंदर सिंह थापा शामिल हैं। मिश्रा बिहार के खगड़िया, ओंकार सिंह पंजाब के पठानकोट, माकुर पश्चिम बंगाल के बांकुरा, सुखा राम राजस्थान के जोधपुर, चरण सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ और थापा उत्तराखंड के पंतनगर के रहने वाले थे। सेना ने कहा कि मृतकों में 221 फील्ड रेजीमेंट के नायक वैशाख एस और नायक प्रमोद सिंह भी शामिल हैं, जबकि 25 ग्रेनेडियर्स के चार सैनिकों-एल/नायक भूपेंद्र सिंह, नायक श्याम सिंह यादव, नायक लोकेश कुमार और ग्रेनेडियर विकास कुमार की भी इस दुर्घटना में जान चली गई। वैशाख केरल के पलक्कड़, प्रमोद सिंह बिहार के आरा, भूपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के एटा, श्याम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के उन्नाव, लोकेश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और विकास कुमार हरियाणा स्थित फतेहाबाद के रहने वाले थे। सेना ने बताया कि 8 राजस्थान राइफल्स से सूबेदार गुमान सिंह और एल/हवलदार अरविंद सिंह, 113 इंजीनियर रेजिमेंट के एल/नायक सोमबीर सिंह और 1871 फील्ड रेजिमेंट के एल/नायक मनोज कुमार भी दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिकों में शामिल हैं। गुमान सिंह राजस्थान के जैसलमेर, अरविंद सिंह हरियाणा के भिवानी, सोमबीर सिंह हरियाणा के हिसार और मनोज कुमार राजस्थान स्थित झुंझुनू के रहने वाले थे।
4 घायल जवान अस्पताल में भर्ती
बयान के अनुसार, रास्ते में जेमा में ट्रक एक तीखे मोड़ पर सड़क से फिसल कर खाई में गिर गया और तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) समेत 16 सैन्यकर्मियों की जान चली गई। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिये सिल्लीगुड़ी ले जाया गया और उनका एक सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

ফের রাজ্যে বোমাবাজিতে মৃত্যু হল এক তৃণমূল কর্মীর।

February 5, 2023

শিlলিগুড়ি মেট্রোপলিটন পুলিশের উদ্যোগে ফান রান ম্যারাথন দৌড়ের আয়োজন করা হল।।

February 5, 2023

#तमिलनाडु में मुफ्त साड़ी के लिए टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, 4 महिलाओं की हुई मौत!!

February 5, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.