Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»West Bengal»विशेष सीबीआई अदालत ने अनुब्रत मंडल को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाने की अनुमति
West Bengal

विशेष सीबीआई अदालत ने अनुब्रत मंडल को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाने की अनुमति

Uma ShaBy Uma ShaMarch 3, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

विशेष सीबीआई अदालत ने अनुब्रत मंडल को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाने की दी अनुमति
-दो दिन के अंदर दिल्ली ले जाया जाएगा, होगी गहन पूछताछ
अशोक झा, सिलीगुड़ी:  बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल की गौ तस्करी मामले में मुश्किलें और बढ़ गयीं हैं। गुरुवार को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत ने अनुब्रत मंडल को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाने की अनुमति प्रदान कर दी।
सीबीआई सूत्रों ने कहा है कि अनुब्रत मंडल को दो दिन के अंदर दिल्ली ले जाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। अनुब्रत मंडल को कैसे दिल्ली ले जाना है, उस पर बातचीत हो रही है। सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को विशेष अदालत में किया पेशअनुब्रत मंडल को गुरुवार को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने पूछताछ के लिए उसे दिल्ली ले जाने की कोर्ट से अनुमति मांगी. पेशी वारंट न्यायाधीश के समक्ष दायर किया गया। वारंट की जांच के बाद जज ने कहा कि उन्हें इस अर्जी पर कोई आपत्ति नहीं है। हिरासत में रहते हुए किसी को भारत में कहीं भी ले जाना कानूनी है। इससे पहले भी अनुब्रत मंडल को आसनसोल जेल से दुबराजपुर ले जाया गया था।
अनुब्रत को दिल्ली ले जाने की प्रक्रिया शुरू
इसलिए अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाकर उससे पूछताछ की जा सकती है. आसनसोल में सीबीआई की विशेष अदालत के जज ने जैसे ही यह अनुमति दी, केंद्रीय जांच दल ने अनुब्रत को लेकर दिल्ली जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। गौ तस्करी मामले के एक अन्य आरोपी अनुब्रत मंडल के निजी अंगरक्षक सहगल हुसैन से भी पूछताछ की जायेगी।सीबीआई ने कमिश्नर से कहा है कि अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाना है. जल्द से जल्द फोर्स की व्यवस्था की जाये।वहीं सूत्रों का कहना है कि अनुब्रत मंडल को ट्रेन से दिल्ली ले जाया जायेगा। ऐसे में ट्रेन टिकट और पुलिस की व्यवस्था पक्की होने पर ही उसे दिल्ली ले जाया जायेगा।सीबीआई ने कमिश्नर से कहा- जल्द से जल्द करें फोर्स की व्यवस्था 
सीबीआई ने कमिश्नर से कहा है कि अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाना है। जल्द से जल्द फोर्स की व्यवस्था की जाये। वहीं सूत्रों का कहना है कि अनुब्रत मंडल को ट्रेन से दिल्ली ले जाया जायेगा। ऐसे में ट्रेन टिकट और पुलिस की व्यवस्था पक्की होने पर ही उसे दिल्ली ले जाया जायेगा। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में डॉ. हुसैन का योगदान प्रमुख

March 27, 2023

7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद जमकर हंगामा, जम कर आगजनी

March 27, 2023

राष्ट्रपति काममता बनर्जी ने किया स्वागत

March 27, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.