Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
West Bengal

वसंत पंचमी के अवसर पर चार शुभ योग

Uma ShaBy Uma ShaJanuary 24, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वसंत पंचमी के अवसर पर चार शुभ योग, 26 जनवरी दिन गुरुवार को होगी माँ  सरस्वती की पूजा
 अशोक झा, सिलीगुड़ी:  वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी दिन गुरुवार को है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है। इस बार वसंत पंचमी के अवसर पर चार शुभ योग बने हुए हैं। इसके अलावा इस दिन पंचक लगा है और शिववास भी है।
वैसे वसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त होता है, इस दिन आप शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं। लेकिन इस बार वसंत पंचमी पर बने चार शुभ योग, राज पंचक और शिववास ने सरस्वती पूजा के दिन को और भी विशेष बना दिया है।
वसंत पंचमी पर 4 शुभ योग

ज्योतिषाचार्य पंडित अभय झा के अनुसार, 26 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन चार शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग बने हैं. सोमवार 23 जनवरी को प्रारंभ हुआ पंचक भी है। इस दिन भगवान शिव कैलाश पर वास करेंगे। शिव योग: प्रात:काल से लेकर दोपहर 03:29 बजे तक,सिद्ध योग: दोपहर 03:29 बजे से 27 जनवरी को दोपहर 01:22 बजे तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 06:57 बजे से अगले दिन सुबह 07:12 बजे तक, रवि योग: शाम 06:57 बजे से अगले दिन सुबह 07:12 बजे तक।

वसंत पंचमी पर राज पंचक

इस साल वसंत पंचमी के अवसर पर राज पंचक बना है। राज पंचक का अशुभ प्रभाव नहीं होता है। इस पंचक में आपको संप​त्ति, धन या फिर सरकारी कामकाज से जुड़े हुए कार्य करने पर सफलता की प्राप्ति होती है। राज पंचक के समय में राज्याभिषेक किया जाता है। यह बड़ा ही शुभ माना जाता है।

वसंत पंचमी के दिन शिववास भी

वसंत पंचमी का दिन बड़ा ही शुभ है। इस दिन शिव भक्त भी खुश होंगे क्योंकि सरस्वती पूजा के दिन भगवान शिव का वास कैलाश पर होगा। इस दिन सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक कैलाश पर शिववास है, उसके बाद नंदी पर शिववास है। ​शिववास के समय में रुद्राभिषेक करते हैं।जो लोग वसंत पंचमी पर रुद्राभिषेक करना चाहते हैं, उनके लिए शुभ दिन है।

वसंत पंचमी 2023 पूजा मुहूर्त

26 जनवरी को सरस्वती पूजा का मुहूर्त सुबह 07:12 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक है। इस समय में आपको माता सरस्वती की पूजा कर लेना चाहिए। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#खोरीबाड़ी :- बच्चे को बचाने के क्रम में एक बस अनियंत्रित होकर पलटी; कई यात्री हुए घायल!!

February 6, 2023

চুঁচুড়ায় এক পুলিশকর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার।।

February 6, 2023

শিলিগুড়ির সিটি সেন্টারের সামনে উলটে গেল বাস, নয়ানজুলিতে তেলের ট্যাংকার।।

February 6, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.