Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»West Bengal»लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के नए  राज्यपाल का कमान
West Bengal

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के नए  राज्यपाल का कमान

Uma ShaBy Uma ShaFebruary 12, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के नए  राज्यपाल का कमान
अशोक झा, सिलीगुड़ी:  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है। वो गंगा प्रसाद का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त हो गया था। इस सूचना के बाद से लक्ष्मण आचार्य के समर्थकों में खुशी की लहर है। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी के लम्हों को एक-दूसरे से साझा किया। वाराणसी के रामनगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य लंबे वक्त से भाजपा से जुड़े हुए हैं। संगठन में उनकी गहरी पैठ है। संघ पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण आचार्य मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास करीबियों में उनकी गिनती होती है। पीएम मोदी के हर वाराणसी दौरे में लक्ष्मण आचार्य साथ-साथ नजर आते हैं। 1977 तक आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाने वाले लक्ष्मण आचार्य राम मंदिर आंदोलन में भागीदार रहे हैं। पूर्वांचल में गैर ओबीसी के बीच भाजपा की पैठ बनाने का श्रेय भी इन्हें दिया जाता है। लक्ष्मण आचार्य आदिवासी बहुल सोनभद्र के मूल निवासी हैं। वाराणसी के रामनगर में उनका परिवार रहता है। दुसरी तरफ मऊ के कई बार के विधायक फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। वह अभी तक बिहार के राज्यपाल के तौर पर सेवा दे रहे थे। बता दें कि देश की राजनीति और लोकतांत्रिक व्यवस्था में रविवार को बड़ी हलचल देखने को मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेश के राज्यपालों को बदल दिया है। कई राज्यों में राज्यपालों का तबादला किया गया है तो वहीं कई जगह नए चेहरों को तवज्जो मिली है। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में डॉ. हुसैन का योगदान प्रमुख

March 27, 2023

7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद जमकर हंगामा, जम कर आगजनी

March 27, 2023

राष्ट्रपति काममता बनर्जी ने किया स्वागत

March 27, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.