#यौन उत्पीड़न के मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार!!
कर्नाटक के यादगीर जिले में छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप पुलिस ने सरकारी आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय के प्राचार्य गलेप्पा पुजारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिकायत के आधार पर यादगीर महिला थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्र का यौन उत्पीड़न किया।
#KhabarAajkal