#यात्री की तबीयत बिगड़ने पर कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान को भोपाल किया गया डायवर्ट!!
केरल के कोच्चि से दिल्ली जा रहे एक इंडिगो विमान में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को विमान की भोपाल (मध्य प्रदेश) में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षित नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने असुविधा के लिए अन्य यात्रियों से माफी मांगी है।
#KhabarAajkal