Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»West Bengal»मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर साधा निशाना 
West Bengal

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर साधा निशाना 

Uma ShaBy Uma ShaFebruary 11, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर साधा निशाना 
– जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कट्टरपंथियों को दे रही बढ़ावा
अशोक झा, सिलीगुड़ी: बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की हुकूमत ने सून्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों को नजर अंदाज कर दिया है। बंगाल की हुकूमत ने हज कमेटी, अल्पसंख्यक आयोग और मदरसा बोर्ड जैसे विभागों के जो अध्यक्ष और चेयरमैन नियुक्त किए हैं। वे कट्टरपंथी विचारधारा के हैं।
भारत का हर व्यक्ति और हुकूमत कट्टरपंथी विचारधारा के विरुद्ध है। ये कट्टरपंथी विचारधारा देश को तोड़ने वाली है, मगर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऐसी विचारधारा के लोगों को बढ़ावा देकर उन्हें देश में पनपने का मौका दे रही हैं। यह आरोप दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर लगाए हैं। पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर में आयोजित नूरी कान्फ्रेंस में मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि वहां की मुस्लिम आबादी में बहुसंख्यक आबादी बरेलवियों की है, जो सूफी विचारधारा रखते हैं। बोले पश्चिम बंगाल का प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लाक में बरेलवियों की मस्जिदें और मदरसे स्थापित हैं। इन्होंने बड़ी तादाद में ममता बनर्जी के चेहरे को देखकर वोट दिया है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कट्टरपंथी विचारधारा रखने वाले लोगों से क्यों घिरी हुई हैं, यह समझ से बाहर है। बंगाल के बरेलवी सूफी उलमा ने मुझसे अपना दर्द बयान किया और इसकी शिकायत की। मौलाना ने कहा कि इस संबंध में विचार विमर्श करके बहुत जल्द रणनीति बनाकर मसले का हल निकाला जाएगा। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में डॉ. हुसैन का योगदान प्रमुख

March 27, 2023

7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद जमकर हंगामा, जम कर आगजनी

March 27, 2023

राष्ट्रपति काममता बनर्जी ने किया स्वागत

March 27, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.