#मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आएंगी कंचनजंगा स्टेडियम; मेयर गौतम देव ने लिया जायजा!!
मालूम हो कि, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी को सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में एक आधिकारिक समारोह में शामिल होने वाली है।
मुख्यमंत्री के आगमन की सारी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आज सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने दार्जिलिंग जिले के जिलाधिकारी एस पूनम बलम के साथ स्टेडियम का दौरा किया।
साथ ही सभी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस दौरे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑटो का चलाचल भी बंद रहेगा। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
#KhabarAajkal