Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»West Bengal»मुकुल राय हुए बीमार अस्पताल में चल रहा इलाज
West Bengal

मुकुल राय हुए बीमार अस्पताल में चल रहा इलाज

Soyeta JhaBy Soyeta JhaFebruary 28, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुकुल राय हुए बीमार अस्पताल में चल रहा इलाज
अशोक झा, सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चाणक्या , पूर्व रेल मंत्री, टीएमसी नेता और कृष्णनगर उत्तर तृणमूल विधायक मुकुल राय  अचानक बीमार पड़ गए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज कोलकाता के ईएम बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने कहा, “पिताजी को लंबे समय से न्यूरोलॉजिकल समस्या है। कभी-कभी सिर में पानी जमा हो जाता है। सिर में पानी जमा होने के कारण शरीर के सामान्य संतुलन को बनाए रखने में भी मुश्किल होती है। साथ ही पिता जी पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं। इसके परिणामस्वरूप समग्र शारीरिक स्थिति बिगड़ गई है।  बता दें कि मुकुल रॉय भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद वह भाजपा को छोड़कर फिर से अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में लौट गए हैं।
रविवार की रात को मुकुल रॉय अस्पताल में हुए भर्ती

सुभ्रांशु रॉय ने कहा कि रविवार सुबह से ही मुकुल रॉय की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी थी। रात के दौरान शारीरिक स्थिति बिगड़ने के कारण परिवार ने और कोई जोखिम नहीं लिया। रात को ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल न्यूरोलॉजिस्ट की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सुभ्रांशु रॉय ने कहा, “फिलहाल डॉक्टर पिता को देख रहे हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे आज क्या रिपोर्ट देते हैं कि उन्हें कब छोड़ा जाएगा। हो सकता है कि पिता को आज की बजाय कल छुट्टी मिल जाए।” शुभ्रांशु ने कहा, “पिताजी पूरी तरह से होश में हैं। उन्होंने हमसे बात भी की है।

शुगर और न्यूरोलॉजी की समस्या से जूझ रहे हैं मुकुल रॉय

बता दें कि मुकुल रॉय 2022 में कई बार बीमार पड़े. उन्हें हमेशा शुगर की समस्या रहती है। तभी से उनके सिर में क्लॉट बन गया था और इस क्लॉट की वजह से नर्व प्रॉब्लम्स देखने को मिल रही है। इसके लिए सर्जरी की जरूरत थी, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण वह ऑपरेशन नहीं हो सका। कुछ माह पहले मुकुल रॉय को फिर से सक्रिय राजनीति में देखा जा रहा था। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से उनके आवास कालीघाट में जाकर मुलाकात की थी। ऐसा माना जा रहा था कि तृणमूल कांग्रेस उन्हें पंचायत चुनाव के पहले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी, लेकिन जिस तरह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है। ऐसे में अब इस पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

মহেশতলার নুঙ্গি বাজারের একটি বাজির গোডাউনে ভয়াবহ বিস্ফোরণ, মৃত ৩।।

March 21, 2023

भूतड़ी अमावस्या आज, यह तिथि पितरों को समर्पित है

March 21, 2023

সন্দেহে’র বশে স্ত্রীকে খুন করার অভিযোগ উঠলো স্বামীর বিরুদ্ধে।।

March 21, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.