#माटीगाड़ा: गृहिणी पर अपने फेसबुक के प्यार के चक्कर में पति और 2 बच्चों को छोड़कर भागने का लगा आरोप!!
इस वक्त माटीगाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ग्रहणी पर अपने फेसबुक के प्यार के चक्कर में पति और दो बच्चों को छोड़कर भागने का आरोप लगा है।
यह घटना अठारह खाई ग्राम पंचायत के डुमरीगुड़ी इलाके की है। इस घटना से उक्त क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 साल पहले महिला के उक्त इलाके के निवासी प्रकाश चटर्जी नाम के व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। जिसके बाद 2 फरवरी को महिला अपने फेसबुक प्यार की चक्कर में पति और दो बच्चों को छोड़कर घर से चली गई।
बताया जा रहा है कि, महिला अपना घर छोड़कर दिल्ली चली गई परंतु अब अब पता चला है कि, वह किसी मुसीबत में है। इस घटना को लेकर परिजनों ने माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला के परिजनों का कहना है कि, हमें उम्मीद नहीं थी कि महिला ऐसा कुछ करेगी घर में उसकी किसी से कोई मनमुटाव भी नहीं था फिर भी उसने ऐसा कदम उठाया यह किसी ने यह सोचा भी नहीं था।
हालांकि, इस मामले में कितनी सच्चाई है यह पुलिस की जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल, माटीगाड़ा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
#KhabarAajkal