Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
West Bengal

मकान से भारी मात्रा में ‘गन पाउडर’, सॉकेट बम और आग्नेयास्त्र बरामद

Uma ShaBy Uma ShaDecember 1, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मकान से भारी मात्रा में ‘गन पाउडर’, सॉकेट बम और आग्नेयास्त्र बरामद 
– मकान मालिक पिता पुत्र गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में
अशोक झा, सिलीगुड़ी:  पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर इलाके में एक मकान से भारी मात्रा में ‘गन पाउडर’, सॉकेट बम और आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद बुधवार देर रात को छापे के दौरान इस मकान के मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘काशीपुर थाना क्षेत्र के नातापुकुर इलाके में नबीरूल मोल्ला के घर से हमने 15 किलोग्राम गन पाउडर, एक बंदूक, बम बनाने में काम आने वाले धातु के 17 खाली बक्से और एक अर्धनिर्मित बंदूक जब्त की।’ इसके बाद मोल्ला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि बंगाल में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लगातार हथियारों और बमों की बरामदगी हो रही है। इसको लेकर विपक्षी दल भी ममता सरकार के खिलाफ हमलावर है।

अन्य घटना में पुलिस ने जब्त किए थे तीन बम

बता दें कि इससे पहले सोमवार देर रात दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर इलाके में बमबाजी की घटना से दहशत फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने बम विस्फोट की आवाज सुनने का दावा किया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह तलाशी अभियान में इलाके की सड़क से तीन ताजा बम बरामद किए। यह बम क्यों और किस उद्देश्य से रखा गया था पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

नरेंद्रपुर में सोमवार देर रात हुआ था विस्फोट

पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के गरिया नवापल्ली में सोमवार देर रात बम विस्फोट हुआ। स्थानीय लोगों का दावा है कि धमाका रात के 2.30 से 2.40 के बीच हुआ। पहले तो लोगों को लगा कि फुटबाल विश्व कप में ब्राजील और पुर्तगाल के बीच चल रहे मैच में हार-जीत की खुशी में किसी समर्थक ने बम फोड़ा है। लेकिन विस्फोट की तीव्रता काफी अधिक होने के कारण माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी असामाजिक तत्वों का हाथ है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#खोरीबाड़ी :- बच्चे को बचाने के क्रम में एक बस अनियंत्रित होकर पलटी; कई यात्री हुए घायल!!

February 6, 2023

চুঁচুড়ায় এক পুলিশকর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার।।

February 6, 2023

শিলিগুড়ির সিটি সেন্টারের সামনে উলটে গেল বাস, নয়ানজুলিতে তেলের ট্যাংকার।।

February 6, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.