भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-जितेंद्र तिवारी अपनी पत्नी चैताली तिवारी के साथ आगरा जा रहे थे
अशोक झा, सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कंबल कार्यक्रम में मची भगदड़ के मामले में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उन्हें दिल्ली के बाहरी इलाके नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे से पकड़ा गया है। जितेंद्र तिवारी अपनी पत्नी चैताली तिवारी के साथ आगरा जा रहे थे। उसी वक़्त पश्चिम बंगाल पुलिस ने अरेस्ट किया है। आसनसोल में कंबल बांटने के दौरान 3 लोगों की मौत की घटना में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।कंबल वितरण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। हालांकि, यह घटना शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से जाने के बाद हुई थी। जितेंद्र तिवारी को अरेस्ट करने के बाद उन्हें कोलकाता लाया जा रहा है। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है। पुलिस टीम उनको फ्लाइट से कोलकाता ले जा रही, ताकि कोर्ट में पेश कर रिमांड ली जा सके। इस बारे में प्रदेश भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना हैं कि, ‘ये बदले की सियासत हो रही है।इसलिए उसे अरेस्ट किया गया है। यह एक गिरफ्तारी योग्य मामला नहीं है। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र तिवारी अपनी पत्नी के साथ नोएडा से आगरा जा रहा थे। वो जब यमुना एक्सप्रेस-वे पर थे, तभी बंगाल पुलिस की टीम ने उनकी गाड़ी रोकी और उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वो उनको दिल्ली एयरपोर्ट लेकर गए। वहां से फ्लाइट के जरिए तिवारी को कोलकाता ले जाया जा रहा। वहीं बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारी राजनीति के तहत हुई। ये गिरफ्तारी योग्य मामला नहीं था।
गैर इरादतन हत्या का है मामला: आसनसोल पुलिस के मुताबिक आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने 14 दिसंबर 2022 की घटना के बाद मामला दर्ज किया था। जिसमें तिवारी और उनकी पत्नी का नाम भी शामिल है। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई। एफआईआर के बाद तिवारी के वकील हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन उनको गिरफ्तारी से छूट नहीं मिली। इसके अलावा उनकी पत्नी से पूछताछ की छूट पुलिस को मिल गई थी।:टीएमसी छोड़ बीजेपी में आए: जितेंद्र तिवारी काफी लंबे वक्त तक टीएमसी में रहे। वो उसी पार्टी से विधायक भी चुने गए और बाद में उन्होंने आसनसोल मेयर का चुनाव भी जीता, लेकिन बीते चुनाव में जब शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी छोड़ बीजेपी का हाथ थामा, तो तिवारी भी उनके साथ चले आए। उनकी पत्नी ने राजनीति में हैं। वो अभी आसनसोल से पार्षद हैं। उन्होंने भी टीएमसी से इस्तीफा देकर पति के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था।कार्यक्रम में शामिल हुए थे शुभेंदु अधिकारी:आरोप है कि तिवारी ने बिना इजाजत इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें शुभेंदु अधिकारी भी आए थे। जब वो कार्यक्रम से गए तो भीड़ कंबल लेने के लिए मंच की ओर दौड़ पड़ी। इसमें तीन लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए। रिपोर्ट अशोक झा