#बिधाननगर में छात्रों से भरी वाहन हुई सड़क हादसे का शिकार; कई घायल!!
बिधाननगर में छात्रों से भरी वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में लगभग 39 लोगों की घायल होने की खबर आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि छात्रों से भरी वाहन नक्सलबाड़ी से बिधाननगर की ओर आ रही थी। जिस दौरान रास्ते में अचानक वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पलट गई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय निवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर उमड़ी भीड़ ने तुरंत घटना की जानकारी बिधाननगर थाने की पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही बिधाननगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि अभी तक हादसा होने का सटीक कारण का पता नहीं चला है। पुलिस इस पुरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta