#बागडोगरा: पिकनिक से घर लौटते समय वाहन हुए भयावह सड़क हादसे का शिकार!!
पिकनिक से घर लौटते समय एक चार पहिया वाहन भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह घटना बागडोगरा के बेंगडूबी में हुई है।
जहां पर एक चार पहिया वाहन पिकनिक स्पॉट से बागडोगरा की रास्ते वापस लौट रही थी। उसी दौरान बेंगडूबी में वाहन एक पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में वाहन में सवार 4 लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है। सभी व्यक्ति फुलबाड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी व्यक्ति नशे में थे और बताया जा रहा है कि, वाहन को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ।
मामले की जानकारी मिलने पर बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया और वाहन को जप्त कर अपने साथ थाने ले आए।
बागडोगरा थाने की पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हादसा होने के कारण का भी पता लगा रही है।
#KhabarAajkal