#बागडोगरा: कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले 35 कारतूस और 1 बंदूक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार!!
इस वक्त बागडोगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बागडोगरा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान 35 कारतूस और एक बंदूक के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
मालूम हो कि, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में एक आधिकारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आ रही है। जिसे लेकर पूरे शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
इसी बीच मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही ऐसी घटना होना पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। जिसके साथ ही अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत कर दी गई है।
आपको बता दें कि, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय निया डोका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अनुराचल प्रदेश के ईटानगर का रहने वाला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति हवाई मार्ग से कोलकाता जा रहा था। जिसे पहले ही बागडोगरा एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया और सीआईएसएफ ने उक्त व्यक्ति के पास से 35 कारतूस और 1 बंदूक बरामद किया।
जिसके बाद उक्त व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि, व्यक्ति किस मकसद से बंदूक और कारतूस के साथ कोलकाता के लिए रवाना हो रहा था।
उक्त व्यक्ति को बागडोगरा पुलिस स्टेशन पर लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
#KhabarAajkal