Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
India

बम बनाते विस्फोट में दो तृणमूल कार्यकर्ता की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Uma ShaBy Uma ShaDecember 3, 2022Updated:December 3, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बम बनाते विस्फोट में दो तृणमूल कार्यकर्ता की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
– पंचायत चुनाव से पहले बम गोला बारूद को लेकर जताई जा रही चिंता
अशोक झा, सिलीगुड़ी: बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले तृणमूल वर्कर बताए जा रहे हैं।बम ब्लास्ट की घटना पूर्वी मिदनापुर के भगवानगोला के भूपतिनागर की है। बम ब्लास्ट में जिन 2 लोगों की मौत हुई है, उसमें से एक की पहचान स्थानीय तृणमूल बूथ सभापति राजकुमार मन्ना के तौर पर हुई है। वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस और स्थानीय टीएमसी नेता इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, आज ही पूर्व मिदनापुर के कांथी में सुवेंदु अधिकारी के घर के बेहद क़रीब अभिषेक बनर्जी की जनसभा है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के डेगंगा में 6 नवंबर को TMC नेता के घर में बम धमाका हुआ था इस बम ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर स्थानीय टीएमसी नेता के निर्माणाधीन घर काम कर रहे थे। घर में कुछ बम सीढ़ियों के नीचे रखे थे. जब मजदूरों ने उन घातक बमों को देखा तो वह समझ नहीं पाए कि ये क्या है। लेकिन जैसे ही मजदूरों ने बमों के छुआ तो तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ। पश्चिम बंगाल में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं. इन चुनावों से पहले ऐसी घटनाएं चर्चा का विषय बन गई हैं। लिहाजा कुछ समय पहले उत्तर 24 परगना में एक और टीएमसी नेता सुकुर अली को पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा था। वहीं अब इस घटना से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

ठाकुरगंज -कुर्लीकोट पुलिस को मिली सफलता

February 6, 2023

छपरा में हिंसक तनाव: सवाल क्या बिहार में लौट आया जंगलराज?

February 6, 2023

উত্তরবঙ্গ মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালের রোগী কল্যাণ সমিতির বৈঠক।।

February 6, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.