Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
West Bengal

बंगाल में तेजी से फल-फूल रहा है हवाला का धंधा

Uma ShaBy Uma ShaDecember 3, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बंगाल में तेजी से फल-फूल रहा है हवाला का धंधा
– मादक पदार्थ तथा सोना तस्करी से जुड़ा होता है यह अवैध धंधा
अशोक झा, सिलीगुड़ी:
बंगाल में अवैध रुपयों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। इसके पीछे हवाला कारोबार माना जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला  में करोड़ों रुपये के नोटों की बरामदगी के बाद शुक्रवार को कोलकाता में फिर नोटों का पहाड़ देखने को मिला।पुलिस ने एक स्रोत की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अनवर हुसैन मुल्लाहा (51) पुत्र मोजम्मल मोल्लाह, गांव चंडीहाट, काशीपुर, 24 परगना (दक्षिण) और उनके बेटे मुस्तकीन मोल्लाह को 10, दिगंबर जैन मंदिर रोड के सामने हिरासत में ले लिया।उनके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के 50 लाख रुपये नकद भी जब्त किये। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि उन्होंने कोलकाता के कॉटन स्ट्रीट स्थित एक कार्यालय से नकदी एकत्र की थी। आगे पता चला है कि वे वाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे कॉटन स्ट्रीट में 10 रुपये के नोट के नंबर के साथ रुपए लेने पहुंचे थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त किये 50 लाख रुपये
पुलिस ने कहा कि चूंकि वे इतनी बड़ी राशि नकद ले जाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके, तदनुसार नकद 50 लाख जब्त किए गए हैं और दोनों वाहक को पोस्ता थाना के माध्यम से धारा 379 आईपीसी के मामले में धारा 41 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ अपराधिक मामले शुरू किये गये हैं। दोनों आरोपियों को कल एलडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस संबंध में आयकर विभाग को अवगत कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सही तरीके से पूरे बंगाल के लोगों की जांच नहीं होने से इस प्रकार के धंधे को बल मिल रहा है। इस धंधे में सिंडिकेट गिरोह के साथ जीएसटी चोरी करने वाला और कराने वाला गिरोह भी शामिल है। रिपोर्ट अशोक झा 

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

ফের রাজ্যে বোমাবাজিতে মৃত্যু হল এক তৃণমূল কর্মীর।

February 5, 2023

শিlলিগুড়ি মেট্রোপলিটন পুলিশের উদ্যোগে ফান রান ম্যারাথন দৌড়ের আয়োজন করা হল।।

February 5, 2023

#तमिलनाडु में मुफ्त साड़ी के लिए टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, 4 महिलाओं की हुई मौत!!

February 5, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.