#फूलबाड़ी: वन कर्मी ने दो विशालकाय अजगर को किया गया रेस्क्यू!!
फूलबाड़ी महानंदा बैराज संलग्न इलाके से दो विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि, आज सुबह स्थानीय कर्मी उक्त क्षेत्र में काम करने गए।
काम करने के दौरान उन्होंने परित्यक्त पाइप के अंदर दो अजगर देखा। इसके बाद इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गई।
मामले की खबर मिलते ही बैकुंठपुर फरेस्ट डिवीजन के डाबग्राम वन विभाग के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उक्त दोनों अजगरों को रेस्क्यू किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
इस संबंध में वन कर्मी अरित दे ने बताया कि सिलीगुड़ी में पहली बार दो अजगरों को एक साथ रेस्क्यू किया गया है।
#KhabarAajkal