#फूलबाड़ी: अज्ञात व्यक्ति का शव किया गया बरामद; इलाके में तनाव का माहौल!!
फूलबाड़ी के फांसीदेवा क्षेत्र से आज सुबह करीब 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह फूलबाड़ी के महानंदा बैराज से सटे फांसीदेवा प्रखंड के पास उक्त क्षेत्र के निवासियों ने महानंदा नदी के किनारे कूड़े में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा।
जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना फांसीदेवा थाने की पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस उक्त क्षेत्र में पहुंची और शव को उद्धार कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्राथमिक अनुमान लगाया है कि, शव लगभग 10 से 12 दिन पुराना हो सकता है और व्यक्ति की उम्र लगभग 32 वर्ष की हो सकती है।
फिलहाल यह बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।
#KhabarAajkal