#फुलबाड़ी: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक छात्रा हुई गंभीर रूप से घायल!!
आज सुबह फुलबाड़ी में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना फुलबाड़ी के बटालियन जंक्शन पर हुआ है।
बताया जा रहा है कि छात्रा ट्यूशन के बाद साइकिल से अपने घर लौट रही थी, जिस दौरान फुलबाड़ी की जातियांकाली से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगते हैं छात्रा नीचे गिर पड़ी। घटना होते ही मौके पर स्थानीय निवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी।जिसके बाद इसकी खबर पुलिस प्रशासन को भी दी गई।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और पूरी स्थिति को नियंत्रित किया और घायल छात्रा को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। छात्रा की पहचान 13 वर्षीय पूजा सरकार के रूप में हुई है।
इस घटना से उक्त क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए तानव का माहौल देखा गया और एक बड़ा हादसा होते-होते टला।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta