Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Siliguri»#फांसीदेवा में एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मी हुए घायल!!
Siliguri

#फांसीदेवा में एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मी हुए घायल!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaMarch 11, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#फांसीदेवा में एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मी हुए घायल!!

फांसीदेवा के कालूजोत क्षेत्र में बीती देर रात एक बांग्लादेशी घुसपैठि को शरण देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के दौरान हुए हमले में एक एसआई और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फांसीदेवा पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठि को पशु तस्करी के इरादे से भारत में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि, भारत में कोई उक्त व्यक्ति को शरण दे रहा है।

इसके बाद बीती देर रात पुलिस ने फांसीदेवा के कालूजोत इलाके में एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिसमें एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक इलाज के लिए फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफतार व्यक्तियों की पहचान मो. राहुल और मो. हरमुज के रूप में हुई है।

इस संबंध में दार्जिलिंग जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोरंजन घोष ने कहा कि, पुलिस को जांच में बाधाओं का सामना करना पड़ा और बाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
#KhabarAajkal

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#सिलिगुड़ी: मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों ने जताया विरोध!!

March 27, 2023

#सिलिगुड़ी: सड़क की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय निवासी उतर आए सड़क पर!!

March 27, 2023

#फांसीदेवा: छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी में आग लगाने के मामले में एक और अन्य व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी!!

March 27, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.