#पैसे पर विवाद बढ़ा तो मां-बेटी ने घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की कर दी हत्या; हुए गिरफ्तार!!
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मामूली विवाद के बाद दो महिलाओं ने मिलकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी।
पिपलानी के भेल नगर की इस वारदात के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पिपलानी पुलिस के अनुसार, भेल नगर निवासी 65 वर्षीय दिलीप महोड़कर की हत्या मां-बेटी ने पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद की।
मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त क्लर्क महोड़कर के घर में बेटे की शादी थी और 19 नवंबर को दोनों महिलाएं शादी समारोह में खाना बनाने आई थीं।
#KhabarAajkal