Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
West Bengal

पीएम आवास योजना में धांधली कब आएगी केंद्रीय जांच दल 

Uma ShaBy Uma ShaJanuary 13, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पीएम आवास योजना में धांधली कब आएगी केंद्रीय जांच दल 
– दार्जिलिंग कालिमपोंग समेत 10 जिलों में करेगी जांच
अशोक झा, सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल में पीएम आवास योजना में धांधली के आरोप लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने जांच की मांग की थी। आवास योजना की कार्यप्रणाली और धांधली के आरोप की पड़ताल करने के लिए केंद्रीय टीम फिर बंगाल आ रही है।
टीम के प्रतिनिधि कुल दस जिलों का दौरा करेंगे। केंद्रीय टीम ने मिदनापुर, पूर्वी बर्दवान, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, मालदह, मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों का दौरा करेंगे।राज्य सरकार को पत्र पहले ही भेजा जा चुका है। अब ये टीम दूसरे जिलों का दौरा करेगी और स्थानीय लोगों से बात करेगी। नबान्न सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल को राज्य का पूरा सहयोग मिलेगा। पिछले सप्ताह छह केंद्रीय अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य का दौरा किया था। दो समूहों में विभाजित होकर उन्होंने दो अलग-अलग जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के घरों का दौरा किया। हर टीम में तीन अधिकारी थे।
केंद्रीय टीम फिर करेगी जिलों का दौरा

केंद्रीय दल जिन दो जिलों का दौरा करेगा, वे पूर्वी मेदिनीपुर और मालदा हैं। केंद्र के पत्र में यह भी बताया गया है कि कौन सा अधिकारी किस जिले में जाएगा। केंद्रीय टीम ने पिछले सप्ताह राज्य के दो जिलों का दौरा किया था। केंद्र सरकार ने बंगाल के 10 जिलों में आवास की स्थिति की जांच के लिए पांच जांच दल भेजने का फैसला किया है। प्रशासनिक स्तर पर स्वीकृति के बाद भी आवास निर्माण की समय सीमा तय है, लेकिन आवंटन में धांधली के आरोप लगे हैं। उसके बाद राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण शुरू नहीं कर सकी है।

पीएम आवास योजना में लगे धांधली के आरोप

आवास योजना में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं. योग्य अभ्यर्थियों की जगह प्रभावशाली लोगों को इस योजना की सुविधा मिली है। इस मामले में टीएमसी और भाजपा के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शहीद सभा में बोलते हुए राज्य प्रशासन की आलोचना की थी। शुभेंदु अधिकारी ने कुछ दिन पहले चेतावनी दी थी। शुभेंदु अधिकारी की शिकायत पर मालदा और पूर्वी मेदिनीपुर की टीम आई थी। टीएम की प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से मुलाकात की थी और आवास योजना के बारे में जानकारी हासिल की थी। इस बारे में केंद्रीय टीम केंद्र सरकार को रिपोर्ट दी है और उस टीम की रिपोर्ट केबाद अबअगले सप्ताह फिर से केंद्रीय टीम आ रही है। यह टीम भी विभिन्न जिलों का दौरा करेगी। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

ठाकुरगंज -कुर्लीकोट पुलिस को मिली सफलता

February 6, 2023

छपरा में हिंसक तनाव: सवाल क्या बिहार में लौट आया जंगलराज?

February 6, 2023

উত্তরবঙ্গ মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালের রোগী কল্যাণ সমিতির বৈঠক।।

February 6, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.