Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Siliguri

#न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन का अपग्रेडेशन हुआ शुरू!!

Soyeta JhaBy Soyeta JhaNovember 30, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

#न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन का अपग्रेडेशन हुआ शुरू!!

माटीगाड़ा के बालासन सेतु से सेवक आर्मी कॉन्टेंमेंट तक 12 किलोमीटर फोर व सिक्स लेन सड़क के लिये 995 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद अब न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन का रूप देने के लिये साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये मंजूर किये गये है। इसी बीच काम की टेंडर प्रक्रिया खत्म हो गयीं है।

एनएफ रेलवे की तरफ से बताया गया है कि जल्द ही यह काम शुरू हो जायेगा। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की लाईफ लाईन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन वर्ष 60 में बना था। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश के अलावा सिक्किम, सहित पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों के प्रवेश मार्ग के तौर पर न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन को जाना जाता है। प्रतिदिन लाखों यात्री इस स्टेशन से यातायात करते है। व्यापार वाणिज्य के क्षेत्र में इस स्टेशन का महत्व असीम है।

इसी बीच रेल मंत्रालय ने इस स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के तौर पर विकसित करने का फैसला लिया है। न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन के महत्व को समझते हुए रेल मंत्रालय ने ‘ इस स्टेशन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का रेल स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिये 350 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं। ज्ञात हो कि उत्तर बंगाल देश का अन्यतम पर्यटन क्षेत्र है।

यहां आने के लिये देश विदेश के हजारों पर्यटक न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन होकर ही यातायात करते है। इसी बीच इस परियोजना का काम शुरू हो गया है। दो से तीन वर्षों में काम को पूरा भी कर लिया जायेगा। भक्तिनगर एवं अम्बिकानगर में दोनों तरफ से इस नये स्टेशन के प्रवेश मार्ग होंगें। स्टेशन पर कई लिफ्ट स्थापित होंगीं।

यात्रियों के लिये अत्याधुनिक एसी प्रतीक्षालय भी बनेंगें। कॉनफरेंस हॉल, जिम व टेबल टेनिस खेलने की व्यवस्था सहित कई विनोदन के माध्यम यहा स्थापित करने की भी योजना है। न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन के अलावा भूवनेश्वर और इंदौर को भी इसी तरह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेशन बनाया जायेगा। ज्ञात हुआ है कि अगले वर्ष से ही न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा तक द्रुतगामी बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जायेगी।

इसी बीच न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को केंद्र कर रेल मंत्री को सर्कुलर रेल चलाने का प्रस्ताव फोसिन के महासचिव विश्वजीत दास ने दिये है। न्यूजलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड़, ठाकुरगंज, नक्सलबाड़ी, बागडोगरा, सिलीगुड़ी जंक्शन होते हुए सर्कुलर रेल का प्रस्ताव दिया गया है।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#सिलीगुड़ी: श्री मनोकामना संकट मोचन हनुमान मंदिर का किया गया उद्घाटन!!

January 29, 2023

বন্দে ভারত এক্সপ্রেসে এবার আপনার কাছেই চলে আসবে ডাস্টবিন।।

January 29, 2023

#नक्सलबाड़ी: दो वाहनों की आपसी टक्कर में 2 युवकों की हुईं मौत; 5 अन्य घायल!!

January 29, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.