#नेपाल यात्री विमान पर सवार यात्रियों की यात्रा के पीछे थी कई कहानी!!
15 जनवरी को नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई थी, जहां पर 72 सीटों वाला एक यात्री विमान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।
मालूम हो कि, यह विमान रविवार को राजधानी काठमांडू से पर्यटन नगरी पोखरा जाते समय लैंडिंग से चंद मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस दुखद घटना में किसी को भी बचाया नहीं जा सका। विमान पर सवार सभी यात्री मारे गए।
आपको बता दें कि, नेपाल यात्री विमान पर सवार यात्रियों की तस्वीरें और उनके यात्रा करने के पीछे का वजह सामने आया है। उनमें से कुछ भावुक कर देने वाली कहानी हम आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं..
इस बीच इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की को-पायलट अंजू खतिवडा की कहानी ने सबकी आंखों को नम कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, अंजू खतिवडा की को-पायलट की पद पर यह आखिरी उड़ान थी। आज सकुशल लैंडिंग कराने के बाद वो कैप्टन बनने वाली थीं।
अंजू खतिवडा की कहानी में एक और बात पता चली की अंजू के पति की भी को-पायलट के पद में विमान दुर्घटना में मौत हुई थी।
तो वहीं नेपाल दुर्घटना में मरने वाला भारतीय व्यक्ति अपने बेटे के जन्म के बाद पशुपतिनाथ मंदिर जा रहा था।
नेपाल विमान दुर्घटना में मारे गए भारतीय व्यक्ति सोनू जायसवाल, पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए पड़ोसी देश गए थे।
इसी तरह उस नेपाल विमान से 33 वर्षीय महिला रूसी ब्लॉगर की सेल्फी सामने आई। नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के शिकार लोगों में से एक 33 वर्षीय रूसी यात्रा ब्लॉगर एलेना बंडूरो की पहचान की गई है।
बंडूरो ने दुर्घटना होने से पहले विमान में अपनी सीट से अपनी एक सेल्फी पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “गो नेपाल।”
ऐसे ही ना जाने उस विमान पर सवार कितने लोग थे जिनकी कोई ना कोई कहानी थी भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस हादसे से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए बने रहे हमारे पेज पर..।
#KhabarAajkal
Reported by soyeta