Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»International»नगालैंड में पहली महिला विधायक बनी हेकानी जाखलू
International

नगालैंड में पहली महिला विधायक बनी हेकानी जाखलू

Uma ShaBy Uma ShaMarch 2, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नगालैंड में पहली महिला विधायक बनी हेकानी जाखलू
अशोक झा, सिलीगुड़ी: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम लगभग खत्म होने वाला है। मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा के चुनावों के नतीजे कई मायनों में अहम रहने वाले हैं। ऐसे में सभी की निगाहें नगालैंड पर टिकी है, किसकी सरकार बनेगी।नगालैंड 1963 में राज्य बना था और इसके बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बन सकी थी।अहम बात ये भी है कि इससे पहले तक प्रदेश में सिफ 20 महिलाओं ने ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। साल 2018 में सबसे ज्यादा 5 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी थीं। जाखालू के अलावा अन्य महिला उम्मीदवारों में तेनिंग सीट पर कांग्रेस की रोजी थॉम्पसन, पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ और अतोइजू सीट से भाजपा की काहुली सेमा शामिल हैं। पेश से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हेकानी जाखलू का यह पहला चुनाव था। उन्हें 2018 में ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। लंदन में पढ़ाई और अमेरिका में कुछ दिन काम करने के बाद जाखालू भारत लौट आई थीं और वकालत का अभ्यास भी उन्होंने किया। चुनाव आयोग के पास दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार हेकानी जाखलू की शैक्षिक योग्यताएं हैं स्नातकोत्तर की है और वे 48 साल की हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 5.6 करोड़ रुपये है जिसमें 3.5 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 2.1 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। साल 1977 में रानो मेसे शाज़िया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। वह नगालैंड से संसद पहुंचने वाली पहली महिला थीं। उसके बाद, पिछले साल भाजपा ने नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में एस. फांगनोन कोन्याक को नामित किया था, जिसके साथ ही नगालैंड से कोई दूसरी महिला संसद पहुंची। नगालैंड में लोकसभा और राज्यसभा की एक-एक सीट है। नगालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पूर्वोत्तर के इस प्रदेश की कुल 60 सीटों में से भाजपा+ को 40 पर जीत मिलती दिख रही है।
हेकानी को भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी। इसके अलावा एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।नगालैंड में चार महिलाओं को मिला था टिकट
राज्य में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी इनमें से एक थीं। चुनाव के दौरान हेकानी का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी पहुंचे थे।नगालैंड के चुनावी नतीजे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 60 सीटों के लिए उपलब्ध रूझानों में एनडीपीपी 24 सीटों पर आगे है। उसकी गठबंधन सहयोगी भाजपा 12 सीटों पर आगे है। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एनडीपीपी सुप्रीमो और नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफियू रियो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार एस. साचू को 15,824 वोट से हरा दिया है। उपमुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार वाई पैटन वोखा में ट्यूई सीट पर 8800 वोट से आगे हैं।निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं, जबकि एक पर उन्होंने बढ़त बना रखी है। दो सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने जीत दर्ज कर ली है और उसके पांच उम्मीदवार आगे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) को दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दो सीटों पर जीत मिली है। लोजपा ने एक सीट पर बढ़त बना राी है। इसके अलावा जदयू ने एक, नगा पीपुल्स फ्रंट ने दो और नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी फिलहाल तीन सीटों पर आगे चल रही है।27 फरवरी को मतदान हुआ थानगालैंड विधानसभा की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। अकुलुटो सीट पर भाजपा उम्मीदवार काझेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल की है। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

भारत-बांग्लादेश सीमा से करोड़ों रुपए मूल्य के तस्करी का  सोना बरामद

March 19, 2023

खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृपाल की तलाश तेज

March 19, 2023

आज भारत बंगलादेश मैत्री ऊर्जा पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे दोनों देश के प्रधानमंत्री

March 18, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.