#तेंदुए की खाल के साथ छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो लोग हुए गिरफ्तार!!
छत्तीसगढ़ के कांकेर में तेंदुए की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी बुधवार रात को की गई।
बकौल अधिकारी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से खाल बरामद की जिसकी कीमत करीब ₹20 लाख है।
#KhabarAajkal