Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
India

तस्करी के 66 सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Uma ShaBy Uma ShaDecember 3, 2022
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तस्करी के 66 सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
-जिसकी कीमत साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा
 – उसका दूसरा साथी फरार, बीएसएफ कर रही तलाश
-ट्रक के चालक को पकड़कर बीएसएफ ने किया स्थानीय कस्टम के हवाले
अशोक झा, सिलीगुड़ी: भारत बांग्लादेश की सीमा पर इन दिनों सोने की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बंगाल में भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसके पास से 66 सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा है।
उसका एक साथी फरार बताया गया है। ट्रक से जब्त सोने की बिस्कुट का वजन आठ किलो 311.61 ग्राम है। इसकी कीमत 4 करोड़ 54 लाख 97 हजार 753 रुपये बताये गये हैं। तस्करी का यह सोना बांग्लादेश से भारतीय सीमा में लौटे ट्रक में छिपाकर लाया गया था। बीएसएफ सूत्र बताते हैं कि उन्हें खबर मिली थी कि बांग्लादेश से तस्करी का सोना भारतीय सीमा में लाया गया है। इस जानकारी के बाद बांग्लादेश से पिछले एक से दो दिनों में पोट्रापोल में आयी हुई सभी ट्रकों की तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी तलाशी अभियान के दौरान एक ट्रक से कुल 66 सोने की बिस्कुट जब्त की गयी। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ट्रक के चालक को पकड़कर सोने की बिस्कुट के साथ स्थानीय कस्टम विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। इसे भारतीय सीमा में किसके हवाले करना था, इस बारे में पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बीएसएफ की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में अब तक बीएसएफ ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आगे भी अभियान चलाने को लेकर कई योजनाएं भी बनाई जा रही है। इसके पहले भी बीएसएफ ने लाखों के सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। बीएसएफ की ओर से लगातार चलाया जा रहा अभियान। रिपोर्ट अशोक झा

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#तमिलनाडु में मुफ्त साड़ी के लिए टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, 4 महिलाओं की हुई मौत!!

February 5, 2023

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने करगिल युद्ध को दिया था अंजाम

February 5, 2023

माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा से जुड़े सभी कष्ट दूर हो जाते हैं

February 5, 2023
Advertisement
Archives
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.