तस्करी के 10 सोने के बिस्कुट के साथ एक गिरफ्तार
– गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई ने की कार्रवाई
अशोक झा, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी डीआरआई ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से त्रिपुरा के एक युवक को तस्करी के 10 सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम टूतन साहा है। बरामद सोने के बिस्कुट की कीमत 65 लाख से अधिक रुपए है। आरोपी को बुधवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपी के बचाव में अधिवक्ता अखिल विश्वास ने कोर्ट के सामने कहा कि आरोपित कोई चक्कर नहीं बल्कि अपने पुराने सोना को कारीगर के पास लेकर जा रहा था। जबकि डीआरआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को ट्रेन से पकड़ा गया है। सोने के बिस्कुट को आरोपी ने छुपा कर रखा था। यह भी बताया गया कि इन दिनों धड़ल्ले से उत्तर बंगाल के रास्ते सोने की तस्करी हो रही है।म्यांमार या बांग्लादेश के रास्ते कोलकाता आ रहा है सोना
प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्करी के सोने कानूनी तौर पर खरीदे गए हर 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब 8 हजार रुपए का अंतर है। आंकड़े के अनुसार, साल 2020 में पश्चिम बंगाल में लगभग 222 किलोग्राम तस्करी हुआ सोना पकड़ा गया। अगले दो साल में यह आंकड़ा क्रमश: 255 और 369 किलो तक पहुंच गया। यानी तस्करी तेजी से बढ़ी है। यह सोना म्यांमार या बांग्लादेश के रास्ते बंगाल आ रहा है। 2020 में ऐसे 86 मामले सामने आए। साल 2021 में यह संख्या बढ़कर 109 हो गई। पिछले साल यह 214 पर पहुंच गया था। हालांकि व्यवसायियों का कहना है कि यह आंकड़ा वास्तव में केवल सांकेतिक है, वास्तविक स्थिति और भी खराब है। बाजार में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध सोना की घुसपैठ छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर रहा है। रिपोर्ट अशोक झा