Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
  • Local News
    • Siliguri
    • West Bengal
    • India
  • International
  • Horoscope
  • Sports
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Khabar Aajkal SiliguriKhabar Aajkal Siliguri
Home»Horoscope»जानिए आपके आज का राशिफल (26-01-2023)
Horoscope

जानिए आपके आज का राशिफल (26-01-2023)

Uma ShaBy Uma ShaJanuary 26, 2023
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जानिए आपके आज का राशिफल (26-01-2023)

मेष
26-01-2023

मेष राशि वाले आज गणतंत्र दिवस के दिन जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उस काम में आपको भाग्य का बहुत साथ मिलेगा। आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किए रहना जरुरी रहेगा। अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छूएंगे। आप जो भी काम कर रहे हो उस काम में भाग्य आपका साथ देगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

—————————————

वृष
26-01-2023

आपके लिए आज गणतंत्र दिवस का दिन काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोगों का मनचाही जगह स्थानांतरण का योग बन जाएगा, जिसमें खुशी होगी। आपका भाग्य प्रबल होगा इसलिए बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का बैंगनी

—————————————

मिथुन
26-01-2023

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। आज गणतंत्र दिवस के दिन नौकरीपेशा लोगों को बड़े कामों से फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा। आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए। इससे आपको ही फायदा होगा। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा ।परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिये भी आपको थोड़ी शांति बरतनी चाहिए। गायत्री मंत्र का जप करें, आप सभी काम में सफल होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

—————————————

कर्क
26-01-2023

आज अचानक आए खर्चें आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आपके वित्त के संबंध में दिन थोड़ा अस्थिर हो सकता है। आय के नए स्रोत आपके पास आएंगे मगर आपके खर्चों में भी भारी वृद्धि होगी। जिससे आपका बजट बिगड़ जाएगा। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी। गुस्से से बचें। आज सीनियर से भी बहस न करें छोटी-छोटी बातों पर परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी आज सफल रहेंगे। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

सिंह
26-01-2023

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर है सकती है क्योंकि आज आप मानसिक रूप से भी थोड़े कमजोर रहेंगे और स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। विशेष रूप से जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज गणतंत्र दिवस के दिन आपको किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कन्या
26-01-2023

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है। आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

तुला
26-01-2023

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। मन शांत रहेगा। धन की कमी होने से अच्छी योजना गोवा सकते हैं। आज गणतंत्र दिवस के दिन व्यापारिक कार्य में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। आज किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे अनुभव होंगे और उसकी वजह से आप अपने काम को पसंद करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृश्चिक
26-01-2023

आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। यात्राओं से आपको नई ऊर्जा मिलेगी और धन प्राप्ति भी संभव है। आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। आज गणतंत्र दिवस के दिन परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप जितने प्रयास करेंगे, उसका आपको लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

धनु
26-01-2023

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज गणतंत्र दिवस के दिन जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन हो सकता है। जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मकर
26-01-2023

आज गणतंत्र दिवस के दिन जरूरतमंद की मदद करने से आपको धन लाभ हो सकता हैं। पारिवारिक जीवन के संदर्भ में कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। अपने प्रियजनों के बीच के मामले मामले को बदतर बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं आज गाय को रोटी खिलाइए इससे आप की कठिनाइयां दूर होंगीं। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कुंभ
26-01-2023

आपके लिए आज गणतंत्र दिवस का दिन अच्छे अनुभव लेकर आएगा। जो एक मानसिक रूप से दबाव आप महसूस कर रहे थे, आज उस से मुक्ति मिलेगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे, जिसके कारण आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में अनुकूलता रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मीन
26-01-2023

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज गणतंत्र दिवस के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। पहले किये गये किसी काम से आपको फायदा मिल सकता है ।आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। लेन-देन के मामले में पहले किसी बड़े की राय जरूर ले लें। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आप जीवन में सफल होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email

Related Posts

#जानिए आपका आज का राशिफल (23-03-2023)

March 23, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (22-03-2023)

March 22, 2023

#जानिए आपका आज का राशिफल (20-03-2023)

March 20, 2023
Advertisement
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Contact Us
  • Privacy Policy
© 2023 Khabar Aajkal Siliguri

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.