#जानिए आपका आज का राशिफल (24-01-2023)
मेष
24-01-2023
आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिल सकती है। रोजगार में आप लोगों को फायदा मिलेगा। पैसो से जुड़े मामले सुलझेंगे। साथी के साथ लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। सुनी सुनाई बातें और अफवाहों पर ध्यान ना दें। रोजमर्रा के कामकाज से धन लाभ हो सकता है। पार्टनर को आपसे फायदा हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला
—————————————
वृष
24-01-2023
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। विशेष तौर पर मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और शारीरिक रूप से भी कुछ परेशानी आपको आज दिक्कतें दे सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खाने-पीने पर ध्यान दें। दिनचर्या का पालन करें। धन के मामले में निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है इसलिए इन सबसे बचें। दांपत्य जीवन में भी स्थितियां अधिक अनुकूल नहीं है, हालांकि परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बाद बेहतर नतीजे हासिल होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
मिथुन
24-01-2023
आपका व्यवहार दूसरों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज आप अपनी मधुर बातों की वजह से अपने काम निकलवाने में कामयाब होंगे। आज आप परिवार के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। इससे परिवार में सुख- शांति आएगी। इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हैं। उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। पढाई में मन लगेगा। चन्दन का तिलक लगाएं, सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
कर्क
24-01-2023
कर्क राशि वाले आज अपने दुश्मनों पर भारी रहेंगे। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें। कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके हित में आएंगे। आर्थिक स्थिति नाजुक हो ऐसी अनुभूति प्रतीत होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। नौकरी बदलने का मन होगा मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे। मित्रों से मतभेद संभव है। विद्यार्थियों का पढाई में ध्यान कम लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी विस्तार हो सकता हैं। बिना सोचे समझे निवेश करने पर ठगे जाने की आशंका है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————
सिंह
24-01-2023
आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के प्रति अधिक गंभीरता से विचार करेंगे उनकी पढ़ाई को लेकर और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग पूरी तरह से आपके साथ होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में थोड़ा कमजोर समय चल रहा है। आप प्रेमी को खुश रखने की कोशिश करेंगे लेकिन फिर भी कोई गलतफहमी आप दोनों के बीच पनप सकती है। कार्यक्षेत्र के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार करते हों या जॉब, दोनों में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
कन्या
24-01-2023
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। पूरी ऊर्जा के साथ आज जिस काम को करेंगे वो समय से पहले पूरे हो जाएंगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव को प्रयोग सही दिशा में करें। उन्हें सफलता मिलेगी। आज आप पैसे कमाने की नई योजना बनाएंगे। नौकरी में कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। सूर्य को जल अर्पित करें, बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। आपके अपने मित्र हो सकता है आपका साथ ना दें लेकिन आपको इस वजह से परेशान होने की जरुरत नही है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल
—————————————
तुला
24-01-2023
आपके घर किसी मेहमान के आने की संभावना है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपकी इनकम में बढोत्तरी हो सकती है। परिवार के साथ एक मजेदार दिन की योजना बनाई जाएगी। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप उनके साथ शानदार समय बिताएंगे। आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी। आप अपने पुराने कर्ज को चुकाने में आप सफल होंगे। विवाद में पड़ने से बचें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग
—————————————
वृश्चिक
24-01-2023
अपने खान-पान पर अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो आज आप बीमार पड़ सकते हैं। घर में सुख सुविधाएं रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और आप हर काम को मजबूती से निभाएंगे। आपको गाड़ी चलाने से बचना चाहिए क्योंकि कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रेम जीवन में सामान्य दिन रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है, आपका जीवनसाथी आपका सहयोग करेगा। आपकी इनकम सामान्य रूप से बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और शासन से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
धनु
24-01-2023
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आप सामने आई समस्याओं को हल आसानी से निकाल सकते है। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते है। आज आपको अपनी मेहनत के लिए पुरूस्कृत किया जा सकता हैं। इस राशि के टीचर आज सकारात्मक सोच से छात्रों को पढ़ाएं। जिसके अच्छे परिणाम भविष्य में मिलेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहेगा। घर से निकलने से पहले आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही बाहर जाएं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
मकर
24-01-2023
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है। उन्नति के योग बन रहे हैं। नये लोगो से मुलाकात होगी।आपके व्यवसाय में तथा आय में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हाे सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
कुंभ
24-01-2023
आपके लिए आज का दिन काफी पैसा बरसाने वाला है। आज आपकी आमदनी में अचानक से बढ़ोतरी होगी जो आपको बहुत खुशी देगी। बॉस की कृपा आपको प्राप्त होगी और आपका ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहने वाला है, इसके अलावा आपके दांपत्य जीवन में भी खुशी के पल आएंगे। आप मन से प्रेम जाहिर करेंगे जिसका उत्तर आपका जीवनसाथी भी प्रेम से देगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। परिवार के लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा उनसे सुख की अनुभूति होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
मीन
24-01-2023
आज आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा रहेगा। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाएं, वरना हल्की-फुल्की चोट लग सकती है। इस राशि के बच्चो का आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का प्लान बना सकते है। पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें। यात्राओं के लिए दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————