#जानिए आपका आज का राशिफल (23-01-2023)
मेष
23-01-2023
आज आपके परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद करेंगे। अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है। यात्रा का विचार बनेगा या कोई ऐसी स्थिति भी बन सकती है जिसकी वजह से आपकी यात्रा करनी जरूरी हो जाएगी। अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज उसमें कुछ रूकावट आ सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करना आपको फायदा पहुंचाएगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
—————————————
वृष
23-01-2023
व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी और अपने मन को काबू में रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
—————————————
मिथुन
23-01-2023
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ जायेंगे। बड़े पदों पर बैठे लोगों से आपका कॉन्टैक्ट हो सकता है। आप अपने कामकाजी जीवन में अपने सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, परिवार में खुशियां आएंगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
कर्क
23-01-2023
कर्क राशि वाले आज एक नई शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक रूतबा मिल सकता है। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। आप के इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश मिलेगा। कोई नया काम करने के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार और आसपास के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। परिचितों व स्नेहीजनों से झगड़े के स्थान पर अपनी ओर से शान्ति स्थापित करें। आप जॉब करते हैं तो आपको अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है जिसकी वजह होगी आपका काम पर फोकस ना करना।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
—————————————
सिंह
23-01-2023
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। आजकल खूब अच्छे योग चल रहे हैं,आप कोई प्रॉपर्टी भी हासिल कर सकते हैं इसलिए इस ओर विशेष ध्यान दें। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी सुधरेगा जिससे आपको खुशी होगी। यदि आप अपने किसी छोटे भाई-बहन के साथ व्यापार करते हैं तो उसमें आपको आज बेहतर नतीजे मिलेंगे और व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
कन्या
23-01-2023
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको शाम तक किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कोई दोस्त आपसे कॉन्टैक्ट कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आप सभी काम को पूरी लग्न के साथ करेंगे। दूसरों से अपने प्लान शेयर करने से आपको मदद मिल सकती है। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, सबके साथ आपके कॉन्टैक्ट अच्छे रहेंगे। धन का आवागमन बना रहेगा। जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————
तुला
23-01-2023
आज आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई गैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। उलझनों से ग्रस्त रहेंगे, काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। पुराने कानूनी विवाद खत्म होंगे। आपके काम करने का तरीका आज आपके साथ काम करने वाले लोगों को प्रभावित करेगा। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। आप अपनी चुनौतियों से जीतने में सफलता प्राप्त करेंगे और साथ ही आपके परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
वृश्चिक
23-01-2023
यदि आप मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने देंगे तो आपको परेशानियां होंगी अन्यथा स्थिति बढ़िया भी हो सकती है। यदि आप मानसिक तनाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य के साथ-साथ काम के क्षेत्र में भी आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा लेकिन यदि आप अपने आप को संभाल लेंगे तो आज आपको आर्थिक तौर पर कई ऐसे मौके मिलेंगे जो आगे बढ़ाने वाले साबित होंगे। आप प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ अच्छा काम कर पाएंगे और आपको धन लाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
धनु
23-01-2023
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की अनुभूति होगी। किसी जरूरी काम के बेहतर परिणाम मिलेंगे, आपको काफी खुशी होगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। भविष्य में उनसे काफी लाभ भी होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा। माता- पिता का आशीर्वाद लें, करियर में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
—————————————
मकर
23-01-2023
आज आप अपनी नयी सोच से अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही उन्नति हासिल करेंगे। आज आपका नए लोगों से संपर्क होगा और नए लोगों से मित्रता होगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। काम-काज की व्यस्तता बनी रहेंगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह योग करना शुरू करें। अपनी सफलता का विश्वास मन में रखें, प्रयास करें, तो सफलता आपको निश्चित मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
कुंभ
23-01-2023
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आने वाला दिन भी आज पर निर्भर करेगा क्योंकि आज आपको कुछ ऐसे काम निपटाने हैं जो कि लंबे समय से अटके हुए हैं। आप अपने अधिकारियों की नजर में भी रहेंगे। पिता को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा और आप अपनी बात बनाने की कला से अपने प्रेमी को खुश रख पाएंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग
—————————————
मीन
23-01-2023
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस संबंधी मामलों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। उसमें आप सेलेक्ट भी हो सकते हैं। आपके रूके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आपका कुछ समय आज मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीत सकता है। अपने इष्टदेव का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कुछ नए मौके भी आपके सामने आ सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————